CG News: 71 वर्षों बाद जैन समाज को मिलेगा नया आचार्य, रायपुर में आचार्य पदारोहण महोत्सव का शुभारंभ
71 वर्षों बाद जैन समाज को मिलेगा नया आचार्य, रायपुर में आचार्य पदारोहण महोत्सव का शुभारंभ

71 वर्षों बाद जैन समाज को मिलेगा नया आचार्य, रायपुर में आचार्य पदारोहण महोत्सव का शुभारंभ
विनय कुशल मुनिजी म.सा. को दी जाएगी आचार्य पदवी, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु
रायपुर। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में जैन समाज के ऐतिहासिक आचार्य पदारोहण महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु, धर्मावलंबी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए हैं। धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर इस आयोजन को जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।
महोत्सव के दौरान विनय कुशल मुनिजी म.सा. को आचार्य पदवी से विभूषित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 71 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किसी जैन मुनि को आचार्य पदवी प्रदान की जा रही है, जिससे समाज में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
कार्यक्रम में थोड़ी देर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की भी उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
जैन समाज के वरिष्ठजनों ने इसे धार्मिक परंपरा, संयम और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण का महत्वपूर्ण अवसर बताया है। आचार्य पदारोहण महोत्सव के माध्यम से समाज को नई दिशा और प्रेरणा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
दंडकारण्य दर्पण




