header ads
अपराधकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़धर्मनई दिल्लीपरम्परागतरायपुर

CG News: हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार

प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का आरोप, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

 

 

 

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहनपुर में स्थित हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सहनपुर स्थित हनुमान मंदिर में एक युवक द्वारा कथित रूप से हनुमान जी की प्रतिमा को जमीन पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।

 

राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत सौंपे जाने के बाद सीतापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजेंद्र खलखो उर्फ भंडारी के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है।

 

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।

 

दण्डकारण्य दर्पण

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!