
छत्तीसगढ़ में बकरीद की छुट्टी बदली
अब 27 मई की जगह 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद की घोषित छुट्टी में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 27 मई को निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि कर्मचारी संगठनों की ओर से छुट्टी की तारीख में संशोधन की मांग की गई थी। मांग पर विचार करने के बाद राज्य सरकार ने निर्णय लेते हुए 27 मई की छुट्टी को निरस्त कर 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थानों में अब 28 मई को बकरीद का अवकाश रहेगा।




