header ads
अपराधछत्तीसगढ़पर्यावरणबस्तरमध्य प्रदेशराष्ट्रीयशिक्षा

CG News: सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, जंगलों से भारी नक्सल डंप बरामद

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, जंगलों से भारी नक्सल डंप बरामद

 

बस्तर। छत्तीसगढ़ के Sukma जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल डंप बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार 17 मई से 24 मई तक सुरक्षाबलों द्वारा जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान जवानों ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक सामग्री, वायरलेस उपकरण और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए हैं।

 

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जवानों ने घने जंगलों में कई स्थानों पर दबिश देकर नक्सलियों के छिपाए गए डंप को खोज निकाला। बरामद सामग्री में विस्फोटक उपकरण, संचार सामग्री और हथियार शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल नक्सली बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में करते थे।

 

बस्तर संभाग में लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों से नक्सल संगठन कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। सुरक्षाबलों को लगातार मिल रही सफलता से यह माना जा रहा है कि बस्तर क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

 

सुरक्षाबलों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा और नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!