header ads
अपराधअबूझमाड़छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तरराजनीतिरायपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षासामान्य ज्ञान

CG News: भूपेश बघेल पर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, बोले – नक्सलवाद खत्म होने की खुशी कांग्रेस को नहीं

राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले – झूठ फैलाने का काम करते हैं

 

 

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर नक्सलियों ने खुशियां मनाई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद जब नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई, तब भूपेश बघेल लगातार आरोप लगाते रहे। अरुण साव ने कहा कि आज भी भूपेश बघेल के मन में इस बात की खुशी दिखाई नहीं देती कि प्रदेश में नक्सलवाद खत्म होने की दिशा में बड़ा काम हुआ है।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 5 नगरीय निकायों और नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव होने हैं, साथ ही कुछ वार्डों में उपचुनाव भी कराए जा रहे हैं। 1 जून को मतदान होना है और सभी जगह चुनाव प्रचार तेज हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सभी निकायों में जीत दर्ज करेगी।

 

भाजपा की चुनावी तैयारियों को लेकर अरुण साव ने कहा कि पार्टी हर महीने बैठक कर संगठन और चुनावी रणनीति पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जो 365 दिन जनता के बीच रहती है। भाजपा झूठे वादे नहीं करती, बल्कि जनता के लिए लगातार काम करती है और हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है।

 

कांग्रेस के प्रदर्शन और विरोध कार्यक्रमों पर निशाना साधते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल दिखावा करती है। जनता अब कांग्रेस के प्रदर्शन को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पाकिस्तान से बहुत प्रेम है, लेकिन देशहित के मुद्दों पर वह सहयोग करने के बजाय राजनीति करती है। अरुण साव ने राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अब तक जितनी बातें कही हैं, वे झूठ साबित हुई हैं और वे केवल भ्रम फैलाने का काम करते हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!