header ads
छत्तीसगढ़बस्तररायपुर

CG News:दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद

सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त

 

 

दंडकारण्य दर्पण

दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर 2 मई 2026 को सीआरपीएफ की 195वीं वाहिनी और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद सामग्री में 75 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 500 ग्राम विस्फोटक और जिलेटिन, सुरक्षा फ्यूज वायर तथा इलेक्ट्रिक वायर शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न बोर के कारतूस जैसे 7.62 एसएलआर, 5.56 इंसास, 7.62 गुणा 39, 12 बोर, .303 ब्लैंक और बीजीएल कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

 

सुरक्षा बलों ने एक भरमार राइफल, डीएमआर और वायरलेस सेट जैसे संचार उपकरण, बैटरियां, कैमरा फ्लैश, यूरिया पाउडर, ग्रेनेड पिन और नक्सली साहित्य भी जब्त किया है। यह डंप माओवादियों की बड़ी साजिश का हिस्सा माना जा रहा है, जिसे समय रहते सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि बस्तर संभाग में हाल के दिनों में नक्सलियों के बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और ऐसे छिपे हुए डंप्स की तलाश कर रहे हैं।

 

इस सफल कार्रवाई में शामिल सभी जवान सुरक्षित वापस लौट आए हैं, जो सुरक्षा बलों के लिए राहत की बात है। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!