header ads
अपराधछत्तीसगढ़नारायणपुर

चहत्या के मामले में एडका पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

 

दंडकारण्य दर्पण

 

हत्या के मामले में एडका पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

 

नारायणपुर जिले के एडका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंडापाल आमापारा में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सनऊराम गावड़े और आरोपी बुधुराम पोटाई के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रही थी। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपी ने मौका पाकर मक्का बाड़ी में कुदाली से वार कर निर्मम हत्या कर दी, जिससे मौके पर ही मृतक की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एडका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कुदाली भी बरामद कर ली गई है।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद को आपसी बातचीत और कानूनी तरीके से सुलझाएं तथा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!