header ads
अधिकारअपराधअबूझमाड़छत्तीसगढ़

CG News: नक्सली दासरू ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस के सामने छोड़ी हिंसा की राह

 दंडकारण्य दर्पण

 

नक्सली दासरू ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस के सामने छोड़ी हिंसा की राह

 

नारायणपुर/उत्तर बस्तर।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र उत्तर बस्तर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक सक्रिय नक्सली ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, नक्सली दासरू ने आमाबेड़ा थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

बताया जा रहा है कि दासरू लंबे समय से उत्तर बस्तर के परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय था और नक्सली गतिविधियों में उसकी अहम भूमिका रही है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह कई घटनाओं में शामिल रहा है और क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का काम करता था।

 

हाल ही में तेलंगाना कैडर के कुख्यात नक्सली रूपी के मारे जाने के बाद नक्सलियों के बीच डर और अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। इसी के चलते बचे हुए नक्सली अब आत्मसमर्पण की राह अपना रहे हैं। दासरू का आत्मसमर्पण भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने इस आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस लगातार नक्सलियों से अपील कर रही है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। उन्होंने यह भी बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

 

इस घटना को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही यह संकेत भी है कि क्षेत्र में नक्सल संगठन धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है और जवानों की रणनीति असर दिखा रही है।

 

👉 दंडकारण्य दर्पण की अपील:

हिंसा छोड़ें, विकास की राह चुनें।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!