header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तररोजगारस्वास्थ्य

CG News: सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति, व्यापारियों संग प्रशासन की अहम बैठक

दंडकारण्य दर्पण 

 

सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति, व्यापारियों संग प्रशासन की अहम बैठ

नारायणपुर। जिले में सड़क सुरक्षा, सुचारू यातायात और बेहतर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जिनका सीधा असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा।

 

पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के मार्गदर्शन में 14 अप्रैल 2026 को यातायात शाखा कार्यालय, नारायणपुर में आयोजित इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

 

बैठक में सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को हटाने पर सर्वसम्मति बनी। साथ ही दुकानों के बाहर सामान, पोस्टर और बैनर नहीं रखने के निर्देश दिए गए। लोडिंग और अनलोडिंग के लिए निर्धारित समय तय करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि यातायात बाधित न हो।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाना था। विशेष रूप से सोनपुर रोड क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण से उत्पन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई।

 

बैठक के बाद यातायात पुलिस और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को समझाइश दी और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण और अनियमित पार्किंग से आम नागरिकों को परेशानी होती है, जिसे हर हाल में रोका जाएगा।

 

प्रशासन और व्यापारी संघ के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह बैठक शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!