header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुरराजनीतिरोजगारशिक्षा

CG News: नारायणपुर में ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान की शुरुआत, तहसीलपारा से हुआ आगाज़

गांव चलो बस्ती चलो

नारायणपुर में ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान की शुरुआत, तहसीलपारा से हुआ आगाज़

 

नारायणपुर, 8 अप्रैल 2026

नारायणपुर शहर में ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान की शुरुआत तहसीलपारा वार्ड नंबर 03 क्षेत्र से की गई। इस अभियान का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण इलाकों में सीधे पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझना और शासन की योजनाओं की जानकारी देना है।

 

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुरू हुए इस अभियान के तहत टीमों ने घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की। इस दौरान नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों को उनके समाधान के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, राशन, पेंशन, आधार और आयुष्मान जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल के जरिए प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के प्रयासों से उनकी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंच रही हैं। कई लोगों ने मौके पर ही अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया।

तहसीलपारा वार्ड के वरिष्ठजनों  का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में विशेष अतिथिक रूप में वार्ड के वरिष्ठ जनो को आमंत्रित किया गया श्री स्वरूपचंद जैन व्यापारी , श्रीमति निर्मला झा सेवा निरिप्त शिक्षिका, श्रीमति चंचल मित्रा निरिप्त शिक्षिका , मोहम्मद फारूकी निरिप्त शिक्षक , श्रीमति शांता यादव वार्डवासी सहित चार माताओं का शाल श्री फल से सम्मान किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजमोहन देवांगन का कहना है कि यह अभियान आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। इसका मुख्य लक्ष्य हर व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान करना है। कार्यक्रम में शामिल हुए श्रीमति रमशिला नाग भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती भगवती हलधर, वार्ड पार्षद एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति संगीता जैन भाजपा शहर मंडल महामंत्री बिन्देश पात्र, भाजपा मीडिया प्रभारी सुदीप झा, शहर मंडल कार्यालय प्रभारी संदीप नाथ, मीडिया प्रभारी अतुल नेताम

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!