header ads
खेलछत्तीसगढ़राष्ट्रीयसत्य की खोजस्वास्थ्य

CG News: एवरेस्ट फतह के लिए रवाना होंगी छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं..

एवरेस्ट फतह के लिए रवाना होंगी छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, 6 अप्रैल 2026। ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही को उनके आगामी अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री निवास रायपुर में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि अमिता 9 अप्रैल को विश्व की सर्वोच्च चोटी पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ काठमांडू के लिए रवाना होंगी। यह अभियान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से नए आयाम स्थापित कर रही हैं और राज्य को नई पहचान दिला रही हैं।

उल्लेखनीय है कि अमिता श्रीवास इससे पहले वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फतह कर अपनी क्षमता का परिचय दे चुकी हैं। उनका यह प्रयास प्रदेश की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अमिता अपने अभियान में सफलता हासिल कर एवरेस्ट पर तिरंगा फहराएंगी और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी। उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

रायपुर, 6 अप्रैल 2026। विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री निवास रायपुर में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि अमिता 9 अप्रैल को विश्व की सर्वोच्च चोटी पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ काठमांडू के लिए रवाना होंगी। यह अभियान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

 

उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से नए आयाम स्थापित कर रही हैं और राज्य को नई पहचान दिला रही हैं।

 

उल्लेखनीय है कि अमिता श्रीवास इससे पहले वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माउंट किलिमंजारो फतह कर अपनी क्षमता का परिचय दे चुकी हैं। उनका यह प्रयास प्रदेश की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है।

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अमिता अपने अभियान में सफलता हासिल कर एवरेस्ट पर तिरंगा फहराएंगी और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी। उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!