
दंडकारण्य दर्पण
हॉकी का महामुकाबला तय: मिजोरम vs ओडिशा फाइनल में आमने-सामने
रायपुर, 30 मार्च 2026। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले उत्साह और रोमांच से भरपूर रहे। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मिजोरम की टीम ने झारखंड को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में मिजोरम ने अपनी बढ़त बनाए रखते हुए जीत दर्ज की।
दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा ने शानदार और आक्रामक खेल दिखाते हुए मध्यप्रदेश को 8-0 से करारी शिकस्त दी। पूरे मैच में ओडिशा की टीम का दबदबा रहा और उसने एकतरफा जीत हासिल की।
अब फाइनल मुकाबले में मिजोरम और ओडिशा आमने-सामने होंगी, जहां खिताब के लिए जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।




