header ads
अधिकारकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़शिक्षा

Chhattisgarh: नायब तहसीलदार से आईएएस तक का सफर: नारायणपुर के एडीएम वीरेंद्र बहादुर पंचभाई का चयन, प्रदेश के लिए गौरव

 

 

नारायणपुर- जिले के अपर कलेक्टर (एडीएम) वीरेंद्र बहादुर पंचभाई का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए हुआ है। राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नति के माध्यम से हुए इस चयन से जिले और प्रदेश में खुशी की लहर है।

लंबे समय तक प्रशासनिक सेवा में सक्रिय रहे पंचभाई ने अपने करियर की शुरुआत नायब तहसीलदार के रूप में की थी। मेहनत, अनुशासन और कार्यकुशलता के दम पर उन्होंने अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारियां निभाते हुए यह मुकाम हासिल किया।

कई जिलों में संभाली अहम जिम्मेदारियां

 

पंचभाई ने दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, बीजापुर और नारायणपुर सहित विभिन्न जिलों में सेवा दी। वर्ष 2010 में वे राज्य प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत हुए। इसके बाद उन्होंने पंचायत, राजस्व, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभाले।

 

नारायणपुर जैसे संवेदनशील जिले में एडीएम के रूप में उनकी भूमिका को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

प्रदेश से सात अधिकारियों को मिला अवसर

 

इस वर्ष राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का चयन आईएएस के लिए हुआ है, जिनमें पंचभाई भी शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में सेवा रिकॉर्ड, वरिष्ठता, विभागीय मूल्यांकन और केंद्र सरकार की मंजूरी जैसे चरण शामिल होते हैं।

 

प्रेरक है यह उपलब्धि

 

राज्य सेवा से आईएएस तक का सफर आसान नहीं होता। यह लंबी और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया का परिणाम है। प्रशासनिक हलकों में इसे प्रदेश के अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

 

जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री वीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को बधाई देते हुए इसे नारायणपुर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!