header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़

Chhattisgarh : एकलव्य विद्यालय चिचाड़ी में ‘उड़ान’ थीम का शानदार जश्न — विज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का संगम बना वार्षिक उत्सव 2025

एकलव्य विद्यालय चिचाड़ी में ‘उड़ान’ थीम का शानदार जश्न — विज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का संगम बना वार्षिक उत्सव 2025

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल चिचाड़ी में शनिवार, 22 नवंबर को “उड़ान” थीम के साथ वार्षिक उत्सव, विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी और आनंद मेला 2025 का भव्य आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रशांत पात्र (अध्यक्ष, नगर पंचायत फरसगांव), घनश्याम मरकाम (प्रेसिडेंट, पेरेंट्स एसोसिएशन), मूलचंद पांडे (वाइस प्रेसीडेंट, नगर पंचायत फरसगाँव) एवं विद्यालय प्राचार्या श्रीमती अनीता मंडावी द्वारा माँ सरस्वती और पूज्य छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना से हुआ।

 

“उड़ान” थीम के अनुरूप विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी, नृत्य-नाटक, गीत, कला प्रदर्शन और आनंद मेला के आकर्षक स्टॉलों के माध्यम से अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स, कृषि तकनीक और जल संरक्षण पर आधारित मॉडल सबका विशेष ध्यान आकर्षित करते रहे।

 

राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि “उड़ान थीम विद्यार्थियों को सपनों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की प्रेरणा देती है।” उन्होंने छात्रों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक ऊर्जा की सराहना की।

 

कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्या श्रीमती अनीता मंडावी के नेतृत्व में उप प्राचार्य सुरेंद्र, सुनील, एकता बडोनी, आरती यादव, राकेश, अशोक रांगी, राखी दहिया, किशन गुप्ता, अमित, आज़ाद, खलील, अकरम, मिर्ज़ा नजमुल हुसैन, अंजली, मंजू चंद्रा, प्रियंका वर्मा, सुभषमिता, प्रवीण, आकांक्षा, दुर्गेश, रजनी, सरिता, शादाब, नर्स सविता, ऋतिक तथा सभी MTS स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल — श्रीमती प्रभा सज्जल (प्राचार्या, हायर सेकेंडरी स्कूल शंकरपुर), श्रीमती रूनू प्रभा नंदी एवं श्रीमती रमा भद्र (व्याख्याता, हायर सेकेंडरी स्कूल बोरगांव) — द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन ने प्रस्तुतियों की गुणवत्ता को और उत्कृष्ट बनाया।

 

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर को विज्ञान, कला, संस्कृति और उत्साह से सराबोर कर दिया। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!