header ads
अंतर्राष्ट्रीयकला और संस्कृतिराजनीतिराष्ट्रीय

International : दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 

संवाददाता- दीपक गोटा

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 

 

गिरमिटिया समुदाय द्वारा भोजपुरी गीत “गंगा मैया’ के गाने से स्वागत किया गया- साउथ अफ्रीका में गिरमिटिया इतिहास को मिला सम्मान

 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए जहाँ गिरमिटिया समुदाय द्वारा गाए गए भोजपुरी गीत गंगा मैया – के प्रदर्शन के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया प्रधानमंत्री ने इस भावुक पल को अनुभव को हृदयस्पर्शी बताया

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जोहान्सबर्ग में भारतीय मूल के समुदाय से मुलाकात की- यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं थी- बल्कि भावनाओं से भरा वह पल था जिसने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक बंधन को फिर एक बार याद दिला दियाभारतीय समुदाय के स्वागत में जिस गीत की प्रस्तुति दी गई उसने न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान आकर्षित किया बल्कि वहां मौजूद हर भारतीय को अपने इतिहास से जोड़ दिया। यह गीत था-गंगा मैया जो साउथ अफ्रीका में बसे गिरमिटिया भारतीयों की पहचान और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है

 

दक्षिण अफ्रीका में PM मोदी

भारतीय समुदाय से की मुलाकात

‘गंगा मैया’ गीत प्रदर्शन देखा

पीएम मोदी ने अनुभव बताया भावुक

गिरमिटिया संस्कृति का खास गाना

सांस्कृतिक विरासत और अटूट हिम्मत

प्रधानमंत्री ने किया वीडियो साझा

तमिल संस्करण ने बनाया विशेष

प्रवासी भारतीयों की आशा प्रतीक

दिल में भारत को जीवित रखा

 

भारतीय समुदाय से मिलकर भावुक हुए पीएम मोदी

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 20 समिट में शामिल होने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंचे- कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही उनका स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया और इसके बाद भारतीय मूल की टीम ने ‘गंगा मैया’ गीत का लाइव परफॉर्मेंस पेश किया- यह गीत भोजपुरी भाषा का है- लेकिन साउथ अफ्रीका की मिट्टी में इसकी भावनाएँ बीते 150 वर्षों से गूंजती रही हैं प्रधानमंत्री ने पूरे मनोयोग से इस प्रस्तुति को सुना। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद उन्होंने कलाकारों की सराहना की और इसे बहुत ही खुशी और भावनात्मक अनुभव बताया- इसके बाद पीएम मोदी ने x (द्विटर) पर इस प्रस्तुति का वीडियो भी शेयर किया और भोजपुरी में लिखा-जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के गिरमिटिया गाने गंगा मैया की परफॉर्मेंस देखना हम सब के लिए बहुत खुशी और इमोशनल अनुभव था उनके इस पोस्ट ने कुछ ही घंटों में वैश्विक भारतीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींच लिया

 

गंगा मैया सिर्फ एक गीत ही नहीं बल्कि गिरमिटिया भारतीयों की भावनाओं मजबूरियों और भारत से टूटे नातों को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक धागा है- 19वीं शताब्दी में जब भारतीयों को मजदूरों के रूप में साउथ अफ्रीका और अन्य देशों में ले जाया गया तब उनके पास अपनी भाषा- संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का कोई साधन नहीं था ऐसे समय में भोजपुरी लोकगीत भजन और काव्य परंपरा ही उनके दिलों का सहारा बनी गंगा मैया उन प्रमुख गीतों में से एक है जिसे सुनते और गाते हुए उन्होंने भारत की स्मृतियों को अपने भीतर जिंदा रखा पीएम मोदी ने भी इसे अपने पोस्ट में रेखांकित किया उन्होंने लिखा यह गाना उन लोगों की उम्मीद और अटूट हिम्मत को दिखाता है जो कई साल पहले यहां आए थे इन गीतों और भजनों ने भारत को उनके दिलों में जिंदा रखा है

 

इस प्रस्तुति को खास बनाने वाली एक और बात -गंगा मैया का तमिल संस्करण था- सांस्कृतिक दल ने दक्षिण अफ्रीका में बसे भारतीय मूल के लोगों की भाषाई जड़ों का सम्मान करते हुए इस गीत में तमिल अंश शामिल

साउथ अफ्रीका में भारतीय मूल के लोगों की जड़ें सिर्फ उत्तर भारत से नहीं, बल्कि दक्षिण भारत से भी जुड़ी हुई हैं- तमिल-तेलुगु भोजपुरी-अवधी- हिंदी-मराठी और गुजराती-इन सभी भाषाओं के लोग पीढ़ियों पहले यहां आए- कल्चरल टीम ने इस विरासत का सम्मान करते हुए गीत में तमिल अंश भी शामिल किया। पीएम मोदी ने इसे “भारतीय मूल के समुदाय की अलग-अलग भाषाई जड़ों का अनूठा ट्रिब्यूट” बताया। यह संदेश भी स्पष्ट था-भारत से हजारों किलोमीटर दूर बसे भारतीय, भाषा और प्रदेश की पहचान से आगे बढ़कर एक साझा संस्कृति की डोर में बंधे हुए हैं

 

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

इस दौरान -गंगा मैया’ के गाने की पीएम ने वीडियो भी एक्स पर शेयर की। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा-जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के गिरमिटिया गाने गंगा मैया की परफॉर्मेंस देखना हमारे लिए बहुत खुशी और इमोशनल अनुभव था-उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस को और भी खास बनाने वाली बात यह थी कि इसमें पारंपरिक गाने का तमिल वर्जन भी शामिल था जो साउथ अफ्रीका में भारतीय मूल के समुदाय की अलग-अलग भाषाई जड़ों को एक ट्रिब्यूट है

 

इस कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों ने 11 राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए जो भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है-मोदी ने इस अवसर पर प्रवासी भारतीय समुदाय के लिए OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) की पात्रता को 7वीं पीढ़ी तक बढ़ाने की घोषणा भी की

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए -गंगा मैया” गाना उन लोगों की उम्मीद और अटूट हिम्मत को दिखाता है, जो कई साल पहले वहाँ आए थे- इस गाने और भजनों के ज़रिए उन्होंने भारत को अपने दिलों में ज़िंदा रखा

 

एक ख़ास बात यह थी कि इस पारंपरिक गीत को तमिल भाषा में भी गाया गया था- जो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच स्थायी सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!