header ads
अबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तर

Chhattisgarh : शिकार के लिए निकला ग्रामीण अचानक हुए तबक़तोड़ फायरिंग से हुआ घायल 

शिकार के लिए निकला ग्रामीण अचानक हुए तबक़तोड़ फायरिंग से हुआ घायल 

 

09 नवम्बर 2025 की सुबह थाना धनोरा क्षेत्र के कुछ ग्रामीण शिकार के उद्देश्य से जंगल की ओर गए थे। इस दौरान भरमार बंदूक के आकस्मिक फायर होने से एक व्यक्ति घायल हो गया।

 

घायल व्यक्ति को तत्काल समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र छोटे डोंगर ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु नारायणपुर अस्पताल भेजा गया। घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 

घटना के संबंध में पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं शस्त्र अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर आगे की विवेचना की जा रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!