header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुरराजनीति

Chhattisgarh : लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची की शुद्धता जरूरी” — टकेश्वर जैन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची की शुद्धता जरूरी” — टकेश्वर जैन

 

SIR विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन

 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नारायणपुर में आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित SIR विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की शुरुआत “वंदे मातरम्” गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन से हुई। पूरे सभागार में राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ और वातावरण एकता व देशप्रेम की भावना से सराबोर हो गया।

 

मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टकेश्वर जैन ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की रीढ़ है।उन्होंने कहा सही मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनावों की आधारशिला है। यह केवल निर्वाचन आयोग का दायित्व नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने का एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसमें हर कार्यकर्ता की भागीदारी जरूरी है।श्री जैन ने उपस्थित BLA कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने और नए मतदाताओं को जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन सदैव पारदर्शिता और जनभागीदारी में विश्वास रखता है, और SIR कार्यक्रम इस विश्वास को जन-आंदोलन का रूप देने का अवसर है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या पवार ने कहा कि SIR कार्यक्रम संगठन के लिए एक गंभीर जिम्मेदारी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान में सक्रिय रूप से योगदान देना चाहिए, ताकि नारायणपुर जिला मतदाता सूची शुद्धिकरण में एक मिसाल बन सके।

 

छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम ने कहा कि साफ-सुथरी मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की गारंटी है। यह अभियान लोकतंत्र को और अधिक पारदर्शी व मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक कदम है।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन ने कहा कि जनता के भरोसे पर खरा उतरना भाजपा की पहचान रही है। SIR अभियान को जनभागीदारी और संगठन की शक्ति से सफल बनाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है।

 

कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा ने कुशलता से किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ उसेंडी ने किया।

 

इस अवसर पर भाजपा नेता गौतम गोलछा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी उसेंडी, SIR कार्यक्रम के BLA-1 नरेंद्र मेश्राम, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं BLA-2 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची संशोधन की विधि, फॉर्म भरने के दिशा-निर्देश एवं BLA-2 की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।

दण्डकारण्य दर्पण के नियमित अपडेट्स के लिए अपने नाम एवं स्थान के साथ 09479094760 पर व्हाट्सएप करें!

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!