header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तर

Chhattiagarh: बस्तर फाइटर बल में स्थानीय भर्ती प्रक्रिया पुन- प्रारंभ करने हेतु जिले के युवाओं के द्वारा बस्तर सांसद से मुलाकात कर विज्ञापन दिया गया

संवाददाता- दीपक गोटा

 

बस्तर फाइटर बल में स्थानीय भर्ती प्रक्रिया पुन- प्रारंभ करने हेतु जिले के युवाओं के द्वारा बस्तर सांसद से मुलाकात कर विज्ञापन दिया गया

नारायणपुर जिले- के युवाओं ने शासन प्रशासन- से निवेदन किया है कि मैं गाँव/शहर का निवासी तहसील जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासीयों के द्वारा यह पत्र हमारे क्षेत्र के अनेक युवाओं की ओर से लिखा गया है

 

नारायणपुर- क्षेत्र के अनेक युवाओं ने बस्तर फाइटर बल में शामिल होने के लिए पूरी तैयारी की है और वे बेसब्री से भर्ती प्रक्रिया के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं इस बल में शामिल होकर वे न सिर्फ रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं बल्कि अपने क्षेत्र की सेवा और सुरक्षा में भी योगदान देना चाहते हैं

 

महोदय- जैसा कि आप जानते हैं बस्तर फाइटर बल में स्थानीय युवाओं की भर्ती एक बहुत ही सराहनीय कदम है क्योंकि इससे क्षेत्र में नक्सलवाद को रोकने में योगदान करने का अवसर हमें मिलना चाहिए

 

इससे युवाओं को मुख्यधारा से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर हमे भी मिलना चाहिए हालांकि पिछले कुछ समय से स्थानीय भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ नहीं किया जा रहा है जिससे युवाओं में निराशा का भाव है

 

आपसे विनम्र अनुरोध कर रहे है कि आप इस मामले में व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें और बस्तर फाइटर बल की भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द युवाओं के लिए दोबारा शुरू करने के लिए उचित कदम उठाएँ यह कदम क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा

 

यह भर्ती उनके लिए न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि उन्हें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद करने का मौका मिलेगा

 

हमें आपसे अनुरोध है कि आप इस मामले पर विचार करें और जल्द से जल्द नारायणपुर जिले में बस्तर फाइटर बल की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें। इससे युवाओं को उचित मार्गदर्शन मिलेगा और उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा सकें

 

यह जिले के युवाओं के और से निवेदन है कि बस्तर फाइटर भर्ती प्रक्रिया के संबंध में किया गया है जिसमें बस्तर क्षेत्र के युवाओं के लिए स्थानीय भर्ती का अवसर प्रदान करने की मांग की गई है

 

आपके सहयोग के लिए नारायणपुर जिले के युवा आपके आभारी रहेंगे

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!