header ads
छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर

Chhattisgarh: 110 महिला नक्सलियों समेत 208 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण-AK 47-SLR और इंसास समेत डाले 153 हथियार हिंसा छोड़ मुख्यधारा में जुड़े….

संवाददाता – दीपक गोटा 

 

 

110 महिला नक्सलियों समेत 208 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण-AK 47-SLR और इंसास समेत डाले 153 हथियार हिंसा छोड़ मुख्यधारा में जुड़े….

छत्तीसगढ़- के जगदलपुर आज नक्सलियों ने सबसे बड़ी संख्या में हथियार डालकर सरेंडर किया हैं बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र से र कांकेर के जंगलों से निकलकर कुल 208 नक्सलियों ने हिंसा छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया है. इनमें 110 महिला नक्सली एवं 98 पुरुष नक्सली शामिल हैं जो की सीसी मेंबर के साथ दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी जन जनमिलिसिया कमेटी के अलावा अन्य कैडर पर पदस्थ रहे हैं. नक्सली प्रवक्ता रूपेश के साथ-साथ अन्य सभी माओवादियों ने जगदलपुर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष हथियार डाले हैं

 

नक्सलियों ने डाले कुल 153 हथियार

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा, बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी समते पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नक्सलियों ने 9 प्रकार के 153 हथियार डालकर सरेंडर किया. इनमें 19 AK 47-17 SLR राइफल-23 INSAS राइफल, एक INSAS LMG, 36 नग 303 राइफल, 4 कार्बाइन-11 BGL लॉन्चर- 41 नग 12 बोर / सिंगल शॉट और 1 पिस्टल शामिल हैं

 

मुख्यधारा से जुड़ने वाले नक्सलियों को अच्छी पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ : CM साय

 

देश के सबसे बड़े नक्सली को लेकर रायपुर से रवाना होने के दौरान सीएम साय ने बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि विकास की मुख्यधारा से जुड़ने वाले नक्सलियों का स्वागत है उन्हें हमारी (राज्य सरकार) अच्छी पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा हमने शुरू से ही हथियार छोड़ने का नक्सलियों से आह्वान किया था

 

खाली हो जाएगा माड़ डिविजन

 

भैरगगढ़ से सरेंडर होने वाले नक्सलियों में नक्सली प्रवक्ता रूपेश के अलावा 1 सेंट्रल कमेटी मेंबर (सीसीएम) 2 दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (डीकेएसजेडसी) 15 डिविजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) एक माड़ एसीएम और 121 अन्य कैडर के माओवादी शामिल हैं इसी के साथ अधिकतम अबूझमाड़ नक्सल मुक्त होगा और उत्तर बस्तर से लाल आतंक समाप्त हो जाएगी हैं इसके बाद दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद का सूपड़ा साफ होना रह गया है

 

 

इन 7 कैडरों के नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 

1) CCM 01 कैडर

2) DKSZC 04 कैडर

3) रीजनल कमेटी मेंबर 01 कैडर

4) DVCM 21 कैडर

5) ACM लेवल 61 कैडर

6) पार्टी मेंबर 98 कैडर

19 एके-47 राइफलें

 

17 एसएलआर राइफलें

23 इंसास राइफलें

 

1 इंसास एलएमजी

36.303 राइफलें

11 बीजीएल लॉन्चर

अन्य हथियार, जैसे कार्बाइन और पिस्टल

 

यह आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता को दर्शाता है, जिसमें विकास, संवाद और विश्वास-निर्माण के उपायों को मिलाकर नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इसे -छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक दिन और बस्तर के लिए एक नई सुबह बताया है

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!