Uncategorizedबस्तर
Chhattisgarh: कुएंमारी जलप्रपात हादसे के बाद निरीक्षण करने पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी….

संवादाता – धनेन्द्र निषाद
कुएंमारी जलप्रपात हादसे के बाद निरीक्षण करने पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी
कोंडागांव जिले के विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत कुएंमारी के प्रसिद्ध जलप्रपात में बीते दिनों हुई दुखद घटना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी बुधवार को स्थल निरीक्षण के लिए पहुँचीं।
ज्ञात हो कि हाल ही में कुएंमारी जलप्रपात में बटराली गांव के 13 वर्षीय बालक की चट्टान से फिसलकर गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम समिति, वन विभाग कर्मियों तथा कुएंमारी चौकी पुलिस बल से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जलप्रपात क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाने और कड़े सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष को पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने संबंधी मांग पत्र सौंपा।
निरीक्षण के दौरान ग्राम कुएंमारी सरपंच गणेश कुमेटी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




