header ads
अधिकारछत्तीसगढ़शिक्षा

Chhattisgarh : जिले के राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों को कलिंगा विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

जिले के राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों को कलिंगा विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

नारायणपुर, 25 अगस्त 2025// शिक्षा क्षेत्र में समर्पण और नवाचार के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित नारायणपुर जिले की श्रीमती लता मानिकपुरी (व्याख्याता एल.बी.) और श्रीमती कविता हिरवानी (शिक्षक एल.बी.) का कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में भव्य समारोह के दौरान सम्मान किया गया। उन्हें आर्यवीर आर्य (संस्थापक एवं महासचिव, गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया) और संदीप गांधी (कुलसचिव, कलिंगा विश्वविद्यालय) ने साल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव संदीप गांधी के संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने 2013 से अब तक विश्वविद्यालय की विकास यात्रा और शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की, इसके बाद आर्यवीर आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के शिक्षक राज्य की शैक्षणिक प्रगति को आगे बढ़ाने में निरंतर तन-मन-धन से योगदान देते रहें। कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने पर शिक्षाविदों एवं साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!