
विजय मर्चेंट ट्रॉफी के बोर्ड कैंप में चयनित हुए नारायणपुर के तन्मय वड़दा
नारायणपुर, छत्तीसगढ़। जिले के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी तन्मय वड़दा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्हें विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए आयोजित बीसीसीआई बोर्ड कैंप में चयनित किया गया है। यह कैंप आगामी 11 अगस्त से रायपुर में शुरू होगा, जिसमें आयु परीक्षण के लिए बोन टेस्ट भी किया जाएगा।
तन्मय ने यह स्थान छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्लेट ग्रुप और एलीट ग्रुप की प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर प्राप्त किया। वह एक कुशल राइट आर्म लेग स्पिनर हैं। प्लेट ग्रुप में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 30 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ का स्थान हासिल किया।
अब तन्मय को प्रदेश के 45 चयनित खिलाड़ियों के बीच होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर अंतिम 16 सदस्यीय टीम में जगह बनाने की चुनौती का सामना करना होगा।
तन्मय पिछले तीन वर्षों से नियमित क्रिकेट प्रशिक्षण ले रहे हैं और उनका सपना है कि वह भविष्य में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनें। उन्हें क्रिकेट खेलने की प्रेरणा अपने बड़े भाई यश वड़दा से मिली, जिन्होंने पूर्व में छत्तीसगढ़ की ओर से विजय मर्चेंट ट्रॉफी ,विनू मांकड़ व कूच बिहार ट्रॉफी में हिस्सा लिया है और एनसीए (नेशनल क्रिकेट अकादमी) कैंप का भी अनुभव प्राप्त किया है साथ ही वे वर्तमान में अभी वे सीएससीएस अंडर 19 टीम हिसा भी है
दोनों भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया है।परिवार जनों से दोनों भाइयो को शुरुवात से ही प्रेरणा व सहयोग मिलता रहा
इस उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग नारायणपुर व जिला क्रिकेट एसोसिएशन और जिले के खेल प्रेमियों ने तन्मय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
पूरे बस्तर से कुल 3 खिलाड़ियो को चयन हुआ है जिसमे नारायणपुर से तन्मय वड़दा
कांकेर से गणेश नागवानी और बस्तर से यस यदु शामिल है
इस चयन से बदलते बस्तर और बदलते अबुझमाड़ की नई पहचान बन सकेगी




