header ads
छत्तीसगढ़

CG: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र की मजबूती और जनजागरण का आह्वान

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र की मजबूती और जनजागरण का आह्वान

नारायणपुर – देश में लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर 24 जून को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के छत्तीसगढ़ शासन में हस्त शिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष  श्रीमती शालिनी राजपूत ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया  और आपातकाल के दौर को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया।

50 वर्ष पहले काग्रेस की ओर से लगाए गए आपातकाल के दौरान आम लोगों से लेकर हर वर्ग को हुई तकलीफ को लेकर आज 50 साल बाद बीजेपी ने पत्रकार वार्ता आयोजित की .जिसमें उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल को काले अध्याय बताया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी उसी मानसिकता से चल रही है और उसी तानाशाही वाली है…..मार्च 1971 में लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के बाद इंदिरा गांधी की वैधानिकता को चुनौती मिली और उसके विपक्षी उम्मीदवार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनाव को भ्रष्ट आचरण और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आधार पर चुनौती दी , इस पत्रकार वार्ता में शामिल नारायणपुर भाजपा के  पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!