header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुर

CG: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यव्यापी विशाल धरना प्रदर्शन में नारायणपुर जिले की सशक्त भागीदारी –

10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यव्यापी विशाल धरना प्रदर्शन में नारायणपुर जिले की सशक्त भागीदारी

छ.ग.राज्य आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, बौद्ध समाज, सतनामी समाज,सर्व आदिवासी समाज व अनुसूचित जाति के हजारों की संख्या में लोगों के द्वारा 11 जून को तूता नया रायपुर में एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन कर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर आवाज बुलंद किया गया।

राज्य के 33 जिलों से पहुंचे आरक्षित वर्ग के लोगों ने अजा, अजजा वर्गों के लिए पदोन्नति में आरक्षण,नियम -5 को पुनः अधिसूचित करने एवं मान.सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश 01.05.2023 एवं 24.02.25 के तहत पदोन्नति, जनजाति व पिछड़े वर्गों के बैकलॉग पदों की पूर्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान, स्थानीय भर्ती/संभाग स्तरीय भर्ती के लिए आरक्षण अधिनियम बनाने,अजा, अजजा आरक्षण का निर्धारण जनसंख्या के अनुपात में, राज्य में आरक्षित वर्गों के छात्रवृत्ति के लिए 2011 से निर्धारित 2.50 लाख आयसीमा को समाप्त करवाना, फर्जी जाति प्रमाणपत्र धारियों पर कार्यवाही सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगभग 40,000 से अधिक लोगों ने सरकार के विरोध में जमकर हल्ला बोला। आरक्षित वर्गों की विशाल एकजुटता ने दर्शाया कि आरक्षित वर्ग का सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है एवं अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए यह वर्ग पहले से कहीं अधिक जागरूक हुआ है।

नारायणपुर जिले से अजजा शासकीय सेवक विकास संघ के अध्यक्ष अशोक उसेंडी,उपाध्यक्ष संतुराम नुरेटी, महासचिव डॉ.भागेश्वर पात्र, ब्लॉक उपाध्यज्ञ मंगलू उसेंडी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन में भागीदारी की।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!