
लबरा भुपेश सरकार के छलावा से जन जन मे आक्रोश-केदार कश्यप
ग्राम बाकुलबाही मे पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओ की जानकारी दी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार के समक्ष सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश
नारायणपुर- भाजपा ग्रामिण मंडल नारायणपुर के ग्राम बाकुलबाही में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुये
आगामी मिशन 2023 के लिए मेरा बूथ सबसे मजबूत करने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरकर प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़ राज्य के लबरा भूपेश सरकार के छलावा से जन जन को जागरूक करने अपील की। भाजपा के कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा के साथ मिशन 2023 के लिए कमर कसने व कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। संगठन के प्रचार प्रसार एवं विस्तार की विस्तृत चर्चा की गई मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र को आधार बनाकर भाजपा को सशक्त बनाने भाजपा के रीति नीति और केंद्र की भाजपा सरकार के विभिन्ना जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने अपील की। संगठन के प्रचार प्रसार एवं विस्तार की विस्तृत चर्चा की गई,वही मौके पर सैकड़ों की संख्या मे ग्राम बाकुलबाही,जम्हरी,सीतापाल,कोचवा ही गांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केदार कश्यप ने पार्टी का गमछा पहना कर भाजपा में प्रवेश कराया,प्रवेश करने वालो मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केशव नाग,दलबीर सूर्यवंशी, सम्धूराम नेताम,रजऊ राम दोदी,सदानंद भोयर,सरपंच रामचंद्र उईके,पूर्व सरपंच प्रभूराम मंडावी,कोटेल राम आँचला,भागमती मंडावी, चंद्रिका पात्र, पद्मिनी नेताम,कुन्ती उईके सहित अन्य कार्यकर्ता भाजपा की रीति-नीति व सिद्धांतों से प्रभावित होकर विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,भाजपा नेता प्रवीर बदेशा,रतन दुबे,संजय नंदी,प्रताप मंडावी,मरण शील,जयप्रकाश शर्मा,सुदीप झा सहित अन्य भाजप पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



