header ads
नारायणपुरस्वास्थ्य

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण 

सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी मरीजों के परिजनों के ठहरने हेतु 50 बिस्तरीय वार्ड बनाने के निर्देश

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण 

सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी मरीजों के परिजनों के ठहरने हेतु 50 बिस्तरीय वार्ड बनाने के निर्देश

 

नारायणपुर 9 जुलाई 2022 कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज देर शाम जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की और उनका हाल चाल जाना। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके साथ आने वाले परिजनों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाये। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने महिला वार्ड में साफ सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की और अस्पताल परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने कहा। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भर्ती मरीजों के समीप उनकी पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से गायी जाये। कलेक्टर ने मरीजों के परिजनों हेतु जिला अस्पताल में 50 विस्तरीय कक्ष तथा गर्भवती माताओं को प्रसव पूर्व देखभाल हेतु कक्ष निर्मित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल में पर्याप्त रोशनी हेतु 5 नग हाईमास्ट लगाने कहा। इसके साथ ही सुरक्षा हेतु पुलिस व्यवस्था भी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में पेइंग वार्ड पुनः प्रारंन करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल में आवश्यक ने मरम्मत कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने लॉन्ड्री एरिया को पूरी तरह के कव्हर करने के भी निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने NRC ward के सभी bed में मच्छर दानी अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिये। वही महिला वार्ड में भर्ती कुमारी सुनीता की और उसकी के बारे में पूछा सुनीता ने बताया कि उसे मलेरिया हुआ है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में पल रहा है। कलक्टर सुनीताको मच्छरदानी अनिवार्य रूप से लगाने की समझाईश दी। कलेक्टर में अधिकारियों से जिला अस्पताल में एम्बुलेंस व्यवस्था की भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने महिला वार्ड , पुरुष वार्डआपातकालीन वार्ड, पेइंग वार्ड, किचन प्रसव पूर्व जांच,NRC ward पुरुष सर्जिकल वार्ड सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!