header ads
स्वास्थ्य

उम्र बढ़ने के साथ अपने नाश्ते में शामिल करें ये 5 एंटी एजिंग फूड्स, तन और मन दोनों रहेंगे स्वस्थ

#सेहत संदेश

नाश्ता बच्चे हों या बूढ़े, सभी के लिए बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए कि नाश्ता शरीर में एनर्जी का एक बैलेंस बनाता है जो कि दिन भर काम करता है। नाश्ता शरीर में मेटाबोलिज्म को ठीक करता है और एनर्जी बूस्ट करता है। इसके अलावा नाश्ता ब्रेन बूस्टर का भी काम करता है और दिमाग के काम काज को बेहतर बनाता है। लेकिन जब बात हमारे घर के बड़े बुजुर्गों की करते हैं तो, हमें उनके उम्र और जरूरत के हिसाब से नाश्ता देना चाहिए। ऐसे में हमें अपने घर के बड़े बुजुर्गों के लिए एंटी एजिंग फूड्स का चुनाव करना चाहिए। यानी कि हमें ऐसे फूड्स का चुनाव करना चाहिए जो कि दिमाग को दुरुस्त रखने के साथ शरीर को चुस्त रखे। तो, आइए हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो कि आपको अपने बुजुर्गों के नाश्ते में शामिल करना चाहिए। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि आपको इन फूड्स को नाश्ते में कैसे शामिल करना चाहिए।

1. पपीते की स्मूदी
बढ़ती उम्र के साथ जरूरी ये है कि आप उन चीजों का सेवन करें जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करे या फिर कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करे। पपीता ऐसा ही एक फल है। पपीते में विटामिन ए होता है जो कि बढ़ती उम्र के साथ आंखों की सेहत को सही रखता है। दूसरा उम्र बढ़ने के साथ हमारा पाचन क्रिया धीमा पड़ जाता है जिससे हमें खाना पचाने में दिक्कत होती है या फिर कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसे में पपीते से बनी स्मूदी को नाश्ते में पीने से पेट सही रहता है, मेटाबोलिज्म ठीक रहता है और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती।

2. ओट्स या रागी दलिया
उम्र बढ़ने के साथ हमें अपने दिल की सेहत का भी खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में ओट्स और रागी दलिया बहुत ही फायदेमंद है। ओट्स का दलिया या फिर कहें कि रागी दलिया, शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है। रागी और ओट्स दोनों ही घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाता है। ओट्स एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो सेल डैमेज से लड़ते हैं और यह त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। इस तरह ये दोनों ही नाश्ते के लिए बेहद अच्छे ऑप्शन हैं।

3. अंडे
अंडे का प्रोटीन हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, अंडे में सभी आवश्यक बी विटामिन होते हैं: बी 1, बी 2, बी 3, बी 5, बी 6, बी 12, कोलीन, बायोटिन और फोलिक एसिड। कोलीन आपकी याददाश्त की रक्षा करने में मददगार है तो, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन आंखों की रोशनी को सही करने में मददगार है। इसके अलावा ये ब्रेन के लिए हेल्दी और मसल्स व हड्डियों को मजबूत रखने में भी मददगार है। इसलिए अपने घर के बुजुर्गों के नाश्ते में एक अंडा जरूर शामिल करें।

4. एवोकैडो टोस्ट
एवोकैडो टोस्ट रोज के बोरिंग नाश्ते में कुछ नयापन जोड़ सकता है। एवोकैडो टोस्ट सेहत के लिए बहुत हेल्दी है। दरअसल, एवोकैडो स्वस्थ फैट से भरपूर होते हैं और पाचन में मदद करते हैं। इसके अलावा ये मल्टी ग्रेन से बना ये टोस्ट हेल्दी फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा एवोकैडो के एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी शरीर को हेल्दी रखने में मददगार है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आप एवोकैडो टोस्ट खा सकते हैं।

5. शकरकंदी का पराठा
शकरकंदी का पराठा नाश्ते के लिए बेस्ट फूड है। ये विटामिन, खनिज और फाइबर का एक अच्छा स्रोत होते हैं जो कि शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। दरअसल, शकरकंद में एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है जिसे एंथोसायनिन कहा जाता है जो कुछ प्रकार के कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा करने में मददगार है। इसके अलावा, शकरकंद खाने से आंत के गुड बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिलता है जो बीमारी से लड़ने में मदद करता है।

इस तरह आप अपने घर के बुजुर्गों के नाश्ते में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये जहां उन्हें सुबह-सुबह एनर्जी देगा वहीं, उन्हें अल्जाइमर जैसी बीमारियों से बचाव में भी मदद करेगा। साथ ही तन और मन दोनों से चुस्त-दुरुस्त रखेगा।

@दंडकारण्य दर्पण

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!