header ads
अपराधछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आमानाका थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई
रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में तीन साल तीन महीने की बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में तीन साल तीन महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी परमानंद ध्रुव (35) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 9 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि बच्ची अपने परिचित पड़ोसी परमानंद ध्रुव के घर खेलने गई थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!