header ads
छत्तीसगढ़टैकनोलजीराजनीतिरायपुरराष्ट्रीयरोजगारस्वास्थ्य

CG: सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की बड़ी सौगात, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

पेयजल, अमृत मिशन 2.0, सामुदायिक भवन और अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों का शुभारंभ, सरायपाली के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा

सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की बड़ी सौगात, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

 

पेयजल, अमृत मिशन 2.0, सामुदायिक भवन और अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों का शुभारंभ, सरायपाली के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा

 

सरायपाली, 23 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने बुधवार को सरायपाली की नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान 23 करोड़ 28 लाख 61 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि 154 करोड़ 88 लाख रुपये के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इन विकास कार्यों में पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवन, सड़क एवं अधोसंरचना विकास, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा अमृत मिशन 2.0 से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक चातुरी नंद, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान और छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

24 गांवों में पेयजल सुविधा का लाभ

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के तहत रेट्रो फिटिंग एवं एकल ग्राम योजना से जुड़े 24 गांवों में पेयजल सुविधा के लिए 18 करोड़ 18 लाख 61 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवनों और अन्य निर्माण कार्यों पर खर्च किए गए 5 करोड़ 10 लाख रुपये के कार्य भी जनता को समर्पित किए गए।

 

अमृत मिशन 2.0 से घर घर पहुंचेगा पानी

 

कार्यक्रम में 10 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से एसटीपी निर्माण तथा अमृत मिशन 2.0 के तहत 139 करोड़ 55 लाख रुपये के जल प्रदाय संबंधी विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा 5 करोड़ 12 लाख रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ किया गया।

 

विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं होगी

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरायपाली के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि सरकार जिस कार्य का भूमिपूजन करती है, उसका लोकार्पण भी उसी सरकार के कार्यकाल में करने का प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता तक उनका लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

 

सरायपाली के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षेत्र के विकास के लिए सांसद रूपकुमारी चौधरी की मांग पर 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ सरायपाली का विकास भी तेजी से हो रहा है और सरकार नगरीय निकायों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

 

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ढाई वर्ष की अवधि में करीब 12 हजार 666 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं।

 

रेल लाइन के सर्वे का काम शुरू

 

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने सरायपाली क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही रेल लाइन की मांग का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है और सर्वे का कार्य शुरू हो गया है।

 

विधायक चातुरी नंद ने अमृत मिशन 2.0 की स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह केवल पेयजल की योजना नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सौगात है। महानदी का पानी घर घर पहुंचने से बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

 

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती चंद्र, उपाध्यक्ष हेमंत प्रधान, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित पार्षदगण, अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

दंडकारण्य दर्पण

सच के साथ, समाज के साथ

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!