header ads
अपराधछत्तीसगढ़धर्मरायपुरराष्ट्रीय

CG: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी मोड़, तात्यापारा में चाकूबाजी से मचा हड़कंप

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी मोड़, तात्यापारा में चाकूबाजी से मचा हड़कंप

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान तात्यापारा के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पुराने हिस्ट्रीशीटर ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दो अन्य युवकों के साथ भी मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि ईद मिलादुन्नबी का जुलूस तात्यापारा क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पुराने हिस्ट्रीशीटर ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं दो अन्य युवकों के साथ मारपीट की गई।

 

चाकूबाजी की घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

 

यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस घटना के पीछे की वजह, आरोपी की भूमिका और विवाद में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की जांच के बाद घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

राजधानी में सार्वजनिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर जुलूस और धार्मिक आयोजनों के दौरान ऐसी घटनाएं सामने आने से पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!