header ads
अधिकारअबूझमाड़छत्तीसगढ़नई दिल्लीनारायणपुरबस्तररायपुरराष्ट्रीय

CG: नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस का सम्मान, नारायणपुर पुलिस के 32 अधिकारी-जवानों को वीरता पदक

नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस का सम्मान, नारायणपुर पुलिस के 32 अधिकारी-जवानों को वीरता पदक

 

नारायणपुर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारायणपुर पुलिस के लिए गौरव का क्षण है। नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को प्रतिष्ठित वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष कुल 141 पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक प्रदान किया गया है। इनमें नारायणपुर जिले में वर्तमान अथवा पूर्व में पदस्थ रहे 32 अधिकारी और जवान शामिल हैं। नक्सल प्रभावित और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में अभियानों के दौरान इनके साहस और कर्तव्यपरायणता को देखते हुए यह सम्मान दिया गया है।

वीरता पदक से सम्मानित अधिकारियों में तत्कालीन नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुड़िया और वर्तमान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल भी शामिल हैं। दोनों अधिकारियों ने नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान नेतृत्व, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

 

इसी क्रम में नारायणपुर में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे विनय कुमार साहू और प्रशांत देवांगन को भी नक्सल विरोधी अभियानों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वीरता पदक प्रदान किया गया है।

 

नक्सल प्रभावित इलाकों में विषम परिस्थितियों के बीच इन अधिकारियों और जवानों ने असाधारण साहस, रणनीतिक कौशल और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए सुरक्षा अभियानों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्र और समाज की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए किए गए इन कार्यों के सम्मानस्वरूप उन्हें वीरता पदक से नवाजा गया है।

 

स्वतंत्रता दिवस पर मिला यह सम्मान नारायणपुर पुलिस परिवार के लिए विशेष गौरव का विषय है। यह उपलब्धि पुलिस अधिकारियों और जवानों के साहस तथा समर्पण का सम्मान होने के साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की पहचान भी है।

नारायणपुर पुलिस ने वीरता पदक से सम्मानित सभी अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि उनका साहस और समर्पण पूरे पुलिस बल को कठिन परिस्थितियों में भी निर्भीकता, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!