header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नई दिल्लीबस्तरमध्य प्रदेशरायपुरराष्ट्रीय

CG: 15 अगस्त को दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में वन मंत्री होंगे मुख्य अतिथि, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण

राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी होंगी मुख्य अतिथि

स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण

राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी होंगी मुख्य अतिथि

रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को होने वाले राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए राज्य की विकास यात्रा और आगामी योजनाओं की जानकारी देंगे।

 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे। बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

 

सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ध्वजारोहण करेंगे।

 

रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि होंगे।

 

बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय, कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया ध्वजारोहण करेंगे।

 

गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

इसी तरह कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर जिला मुख्यालय में विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी।

 

जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे और समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!