header ads
अबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरशिक्षासामान्य ज्ञानस्वास्थ्य

CG: लगातार बारिश के बीच नारायणपुर पुलिस की अपील, सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें

लगातार बारिश के बीच नारायणपुर पुलिस की अपील, सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें

नारायणपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान-माल का खतरा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

नारायणपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उफनते हुए नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें। जलभराव और कीचड़ वाले रास्तों पर विशेष सावधानी बरतें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। नागरिकों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया गया है।

पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 या नारायणपुर पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479194299 पर संपर्क करें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

नारायणपुर पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!