header ads
अधिकारकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

CG: दिव्यांग महिला को आवेदन के तुरंत बाद मिली व्हीलचेयर, घर पहुंचकर विभाग ने दी सहायता

दिव्यांग महिला को आवेदन के तुरंत बाद मिली व्हीलचेयर, घर पहुंचकर विभाग ने दी सहायता

 

रायपुर, 25 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार दिव्यांगजनों को सम्मानजनक और सुविधाजनक जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसका एक उदाहरण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देखने को मिला, जहां एक दिव्यांग महिला को आवेदन के तुरंत बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से घर पहुंचकर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।

ग्राम बिजरवार, दौंजरा जनपद पंचायत गौरेला की निवासी मैकिन बाई लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ थीं। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में व्हीलचेयर के लिए आवेदन किया। उस समय कार्यालय में व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं होने के कारण विभाग ने तत्काल उनकी सुविधा के लिए अस्थायी रूप से वॉकर उपलब्ध कराया, ताकि उन्हें दैनिक कार्यों में परेशानी न हो।

 

इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र व्हीलचेयर की व्यवस्था की। सहायक संचालक नितिन कुमार के निर्देशन में विभाग की टीम स्वयं मैकिन बाई के घर पहुंची और उन्हें व्हीलचेयर सौंप दी।

 

व्हीलचेयर मिलने के बाद मैकिन बाई के लिए आवागमन पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। अब वे अपने दैनिक कार्य अधिक सुविधा और आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगी। इस पहल से शासन की जनहितकारी योजनाओं के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत हुआ है।

 

राज्य सरकार का प्रयास है कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं और आवश्यक सुविधाओं का लाभ बिना अनावश्यक विलंब के पहुंचे। समाज कल्याण विभाग की यह पहल प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली और जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!