header ads
अधिकारछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षा

CG: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों के 2292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 21 अगस्त तक होंगे आवेदन

 

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में सहायक शिक्षकों के कुल 2292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

इस भर्ती अभियान के तहत ई-संवर्ग के 795 और टी-संवर्ग के 1497 पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया का संचालन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।

 

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का अवसर भी दिया गया है। उम्मीदवार 22 अगस्त से 24 अगस्त तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

 

भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में सुविधा मिलेगी।

 

राज्य सरकार ने स्थानीय अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन शुल्क वापस करने का भी निर्णय लिया है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा और अधिक से अधिक अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!