header ads
अधिकारअपराधछत्तीसगढ़पर्यावरणरायपुरराष्ट्रीय

CG: सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण का विरोध हिंसक, डीएसपी समेत 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

धरमपुर गांव में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

 

 

सूरजपुर। जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह स्थिति उस समय हिंसक हो गई, जब प्रशासनिक टीम और पुलिस बल का ग्रामीणों ने विरोध किया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और ग्रामीणों व पुलिस के बीच हुई झड़प में डीएसपी सहित 24 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन भूमि अधिग्रहित जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई के लिए भारी पुलिस बल के साथ धरमपुर गांव पहुंचा था। ग्रामीण पहले से ही भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। पुलिस बल के गांव पहुंचते ही तनाव बढ़ गया और विरोध प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया।

 

घटना में डीएसपी राजेश जोशी, नंदू रजवाड़े, सुखी चंद्र सहित दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई जवानों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। भगदड़ के दौरान भी कई पुलिसकर्मी गिरकर घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी आपत्तियों की अनदेखी करते हुए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही थी, जिसके विरोध में वे एकत्र हुए थे।

 

फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!