header ads
अधिकारछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तरराष्ट्रीयसत्य की खोजस्वास्थ्य

CG News: दण्डकारण्य दर्पण की खबर का बड़ा असर, नारायणपुर फुटबॉल ग्राउंड से हटी गंदगी, प्रशासन ने शुरू कराई सफाई व्यवस्था

शराबियों का अड्डा बने फुटबॉल ग्राउंड की खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, सफाई अभियान चलाकर मैदान को फिर से खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया गया

 

 

 

 

दण्डकारण्य दर्पण 

 

दण्डकारण्य दर्पण द्वारा नारायणपुर के ऐतिहासिक फुटबॉल ग्राउंड की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने का सकारात्मक असर देखने को मिला है। ग्राउंड में फैली गंदगी, शराब की खाली बोतलों और असामाजिक गतिविधियों को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए व्यापक सफाई अभियान चलाया। अब मैदान पहले की तुलना में साफ, व्यवस्थित और खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित दिखाई दे रहा है।

नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने पूरे मैदान की सफाई कर कचरा हटाया, शराब की बोतलें और अन्य अपशिष्ट सामग्री को बाहर किया तथा परिसर को व्यवस्थित करने का कार्य किया। इससे खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

 

नारायणपुर का यह फुटबॉल ग्राउंड जिले की खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। वर्षों से यहां सैकड़ों खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं और इसी मैदान से निकलकर कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। फुटबॉल के प्रति लोगों के जुनून के कारण नारायणपुर को छत्तीसगढ़ का “ब्राज़ील” भी कहा जाता है।

स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि मैदान की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी नियमित सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी जारी रहेगी, ताकि मैदान दोबारा असामाजिक तत्वों का अड्डा न बन सके।

 

दण्डकारण्य दर्पण द्वारा जनहित से जुड़े इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद हुई त्वरित कार्रवाई को खिलाड़ियों और नागरिकों ने सराहा है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह जनहित के मुद्दों पर प्रशासन समय पर कार्रवाई करता रहा तो जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!