header ads
अबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरपर्यावरणबस्तररायपुरशिक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

रायगढ़ और महासमुंद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, नारायणपुर, बस्तर और बीजापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार

 

रायगढ़ और महासमुंद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, नारायणपुर, बस्तर और बीजापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार

 

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने रायगढ़ और महासमुंद जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है।

 

वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं तथा हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

 

बस्तर संभाग के नारायणपुर, बस्तर और बीजापुर जिलों में भी आगामी घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!