header ads
छत्तीसगढ़टैकनोलजीनई दिल्लीराष्ट्रीयशिक्षा

CG News कोचिंग सेंटरों के बाद अब मॉल और कॉमर्शियल भवन प्रशासन के रडार पर

फायर सेफ्टी और इमरजेंसी व्यवस्था की होगी सघन जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस, जुर्माना और सख्त कार्रवाई के संकेत।

 

 

दण्डकारण्य दर्पण

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण के बाद अब प्रशासन ने मॉल, बहुमंजिला इमारतों और अन्य व्यावसायिक भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू करने की तैयारी कर ली है। फायर सेफ्टी और इमरजेंसी व्यवस्था को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

 

शासन के 19 जून के निर्देशों के बाद कार्रवाई लगातार तेज हो गई है। तीसरे दिन भी प्रशासनिक टीमों ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान PATH IAS सहित कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकासी व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान कई कोचिंग संस्थान निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे। ऐसे संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं और निर्धारित समय सीमा में कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC-2016) और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के सुरक्षा मानकों का पालन सभी संस्थानों और व्यावसायिक भवनों के लिए अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस, जुर्माना और आवश्यकतानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन का कहना है कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!