header ads
छत्तीसगढ़नई दिल्लीमध्य प्रदेशरायपुरराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

CG News: राहुल गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री साय का तंज, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री साय का तंज, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

 

 

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लगाए गए डोम निर्माण संबंधी आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अंबिकापुर में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां क्या परिणाम होते हैं, यह पूरा देश जानता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच वर्षों तक कांग्रेस सरकार के दौरान अनेक घोटाले हुए और राज्य को लूटने का काम किया गया। इसी कारण आज कई लोग जांच के दायरे में हैं।

 

योग दिवस आयोजन के लिए लगाए गए डोम को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए कथित फर्जीवाड़े के आरोपों पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आरोप लगाने वालों को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुए मामलों की जांच जारी है और कई तथ्य सामने आ रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग पहले से जेल में हैं, कुछ जमानत पर बाहर हैं और कुछ जेल जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और विकास तथा सुशासन के आधार पर सरकार आगे बढ़ रही है।

 

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। राहुल गांधी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री की टिप्पणी को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!