header ads
अपराधअबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तररायपुरशिक्षास्वास्थ्य

CG News: घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली युवती गिरफ्तार

कोहकामेटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या में प्रयुक्त डंडा और लोहे का सब्बल बरामद

घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली युवती गिरफ्तार

कोहकामेटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या में प्रयुक्त डंडा और लोहे का सब्बल बरामद

नारायणपुर। थाना कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम मोहंदी में घरेलू विवाद के दौरान पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा और लोहे का सब्बल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 जून 2026 को ग्राम मोहंदी में एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोहकामेटा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने तथा परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक सोनारू राम सलाम (46 वर्ष) का अपनी पुत्री किरण सलाम (22 वर्ष) के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 16 जून को हुए विवाद के दौरान किरण सलाम ने आवेश में आकर घर में रखे डंडे और लोहे के सब्बल से अपने पिता पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सोनारू राम सलाम की मौत हो गई।

घटना के संबंध में थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 05/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय नारायणपुर भेजा।

विवेचना के दौरान आरोपी युवती से पूछताछ की गई, जिसमें घटना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और लोहे का सब्बल बरामद किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने किरण सलाम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

दंडकारण्य दर्पण

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!