header ads
छत्तीसगढ़जगदलपुरपर्यावरणबस्तरराजनीतिरायपुररोजगार

CG News: दंतेवाड़ा को विकास की नई सौगात, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने 1.49 करोड़ के जनहितकारी कार्यों का किया लोकार्पण

धार्मिक पर्यटन, आधुनिक सुविधाएं और पर्यावरण संरक्षण के समन्वित विकास पर जोर, दंतेवाड़ा के लिए व्यापक मास्टर प्लान बनाने के दिए निर्देश

 

 

 

 

दंतेवाड़ा। जिले को आधुनिक, स्वच्छ और सुविधायुक्त धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने 1 करोड़ 49 लाख 11 हजार रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पित कार्यों में आधुनिक चौपाटी, व्यावसायिक गुमटियां, आकांक्षी शौचालय तथा नवीन आंगनबाड़ी भवन शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दंतेवाड़ा केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि यह तेजी से विकसित हो रही पर्यटन नगरी के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं और बढ़ती संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए दंतेवाड़ा नगर एवं मां दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया जाए, जिससे विकास कार्य योजनाबद्ध और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ सकें।

प्रभारी मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को विकास का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सीवरेज प्लांट से निकलने वाले जल के वैज्ञानिक उपचार पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना उपचारित जल को नदी में प्रवाहित न किया जाए। साथ ही भैरम बाबा मंदिर के समीप नदी तट पर हो रहे कटाव को रोकने के लिए जल संसाधन विभाग को त्वरित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

 

नगरपालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए केदार कश्यप ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों के नाम पर किया जाएगा। इसके अलावा शहर में आकर्षक क्लॉक टॉवर का निर्माण कराया जाएगा तथा युवाओं और बच्चों के लिए स्विमिंग पूल परिसर में वाटर स्लाइडर विकसित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार दंतेवाड़ा को धार्मिक पर्यटन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक नागरिक सुविधाओं का आदर्श मॉडल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास और विरासत के संतुलन के साथ दंतेवाड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास लगातार जारी है।

 

कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, डीएफओ रामकृष्ण रंगनाथा वाय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

दण्डकारण्य दर्पण

छत्तीसगढ़ की बुलंद आवाज

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!