header ads
छत्तीसगढ़बस्तररायपुरशिक्षासामान्य ज्ञान

CG News: 16 जून से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, 30 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

शिक्षा मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, विद्यार्थियों को वितरित की जाएंगी यूनिफॉर्म, किताबें और साइकिल

16 जून से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, 30 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

शिक्षा मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, विद्यार्थियों को वितरित की जाएंगी यूनिफॉर्म, किताबें और साइकिल

रायपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद प्रदेश के सभी स्कूल 16 जून से पुनः संचालित होंगे। इसे लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग डेढ़ महीने के अवकाश के बाद विद्यार्थी एक बार फिर विद्यालयों में लौटेंगे। नए शैक्षणिक सत्र को लेकर विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि 30 जून से प्रदेशभर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संभाग स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के मंत्री एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालयों से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तकें और साइकिल का वितरण किया जाएगा। विभाग द्वारा इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं ताकि छात्रों को समय पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

शिक्षा मंत्री के अनुसार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म का वितरण लगभग पूरा हो चुका है। वहीं नई शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यपुस्तकें भी स्कूलों तक पहुंचाई जा रही हैं। विभाग की प्राथमिकता पहले शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध कराना है, जिसके बाद निजी विद्यालयों को भी आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!