header ads
अबूझमाड़कृषिछत्तीसगढ़टैकनोलजीनारायणपुरबस्तरराष्ट्रीयरोजगार

CG News: एग्रीस्टेक पंजीयन कार्यों का डिप्टी कलेक्टर ने लिया जायजा, केंद्रों का किया निरीक्षण

गारपा, कोहकामेटा और कुंदला सीएससी केंद्र पहुंचकर पंजीयन कार्यों की समीक्षा, किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

 

 

 

नारायणपुर। जिले में संचालित एग्रीस्टेक पंजीयन अभियान के तहत प्रशासनिक गतिविधियां लगातार जारी हैं। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर दुष्यंत कीर्तिमान कोशले ने गारपा, कोहकामेटा और कुंदला स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का निरीक्षण कर पंजीयन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, पंजीयन प्रक्रिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर संबंधित कर्मचारियों और सीएससी ऑपरेटरों से चर्चा करते हुए एग्रीस्टेक पंजीयन की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए।

 

डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि एग्रीस्टेक पंजीयन किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, कृषि सुविधाओं और तकनीकी सेवाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले के सभी पात्र किसानों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो सके। उन्होंने किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए पंजीयन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंजीयन कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए आवश्यक दस्तावेजों का समय पर सत्यापन किया जाए तथा किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों में उपस्थित किसानों से भी चर्चा की और पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में उनकी जानकारी एवं अनुभव प्राप्त किए। साथ ही किसानों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

 

जिला प्रशासन द्वारा एग्रीस्टेक पंजीयन अभियान की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि जिले के सभी पात्र किसानों का समयबद्ध पंजीयन सुनिश्चित हो सके और उन्हें शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

दण्डकारण्य दर्पण

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!