header ads
छत्तीसगढ़बस्तररायपुरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

CG News: उरंदाबेड़ा CAF कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी

ड्यूटी के दौरान हुई घटना, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

दण्डकारण्य दर्पण

 

 

कोंडागांव। जिले के फरसगांव अनुविभाग अंतर्गत उरंदाबेड़ा स्थित CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) कैंप में एक जवान द्वारा सर्विस रायफल से स्वयं को गोली मार लेने की दुखद घटना सामने आई है। घटना के बाद कैंप सहित पूरे सुरक्षा महकमे में शोक का माहौल है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है, जो बड़ेडोंगर क्षेत्र के भैंसबेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वे उरंदाबेड़ा CAF कैंप में ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा मौके पर पहुंचे और मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं।

 

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला व्यक्तिगत कारणों से उत्पन्न मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!