header ads
छत्तीसगढ़टैकनोलजीराजनीतिराष्ट्रीयरोजगारशिक्षासामान्य ज्ञान

CG News: रविशंकर विश्वविद्यालय में शुरू होगा बीसीए-एलएलबी, कंप्यूटर साइंस और कानून की होगी एक साथ पढ़ाई

सत्र 2026-27 से शुरू होगा पांच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम, 60 सीटों पर मिलेगा प्रवेश, देश का दूसरा विश्वविद्यालय बनेगा यह सुविधा देने वाला

दण्डकारण्य दर्पण 

कंप्यूटर साइंस और कानून की पढ़ाई अब साथ-साथ, रविशंकर विश्वविद्यालय में शुरू होगा नया पाठ्यक्रम

रायपुर। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीसीए-एलएलबी (BCA-LLB) समेकित पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इस नए कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस और कानून की शिक्षा एक साथ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस पाठ्यक्रम के संचालन के लिए भारतीय विधिज्ञ परिषद से आवश्यक अनुमति प्राप्त हो चुकी है। पांच वर्षीय इस समेकित पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं।

यह पाठ्यक्रम तकनीक और विधि के बढ़ते समन्वय को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। साइबर कानून, डेटा सुरक्षा, डिजिटल अधिकार और तकनीकी नियमन जैसे उभरते क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह कोर्स विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा।

विश्वविद्यालय का दावा है कि इस प्रकार का पाठ्यक्रम शुरू करने वाला यह देश का दूसरा विश्वविद्यालय होगा। इससे विद्यार्थियों के लिए निजी क्षेत्र, कॉर्पोरेट संस्थानों, आईटी कंपनियों तथा तकनीकी विधि से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और करियर के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

शिक्षा जगत के जानकारों का मानना है कि बदलते डिजिटल दौर में तकनीकी ज्ञान और कानूनी समझ का यह संयोजन विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार करेगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!