header ads
अपराधनई दिल्लीमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

National News: यूपी में कुख्यात अपराधी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर

यूपी में कुख्यात अपराधी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर

उत्तर प्रदेश के जिले में बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख के इनामी अपराधी रवि यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लाइनबाजार थाना प्रभारी केके सिंह घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी। हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से उनकी जान बच गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रवि यादव अपने एक साथी के साथ खेतासराय थाना क्षेत्र के गौरारी इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि रवि यादव उसी बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड का आरोपी था, जिसने 1 मई को खेतासराय क्षेत्र में बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आजाद बिंद की शादी तय कार्यक्रम के अनुसार हो रही थी और वह गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर निकला था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कार के पास पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने के बाद दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

जांच में सामने आया था कि वारदात को दुल्हन के ममेरे भाई ने अंजाम दिलवाया था। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। रवि यादव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!