header ads
अधिकारकृषिछत्तीसगढ़टैकनोलजीनई दिल्लीनारायणपुरबस्तरमध्य प्रदेशराजनीतिरायपुरराष्ट्रीयरोजगारसत्य की खोज

CG News: प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल नारायणपुर में, 110 रुपए के करीब पहुंची कीमत

10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ी महंगाई की मार, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बढ़ी आम जनता की चिंता

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 10 दिनों में चौथी बार तेल के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच ईंधन की कीमतों में इजाफे ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार पेट्रोल की कीमतों में करीब 2 रुपए 60 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी Raipur में पेट्रोल की कीमत 107.96 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं Narayanpur जिले में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है, जहां इसकी कीमत 109.65 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी पेट्रोल का दाम 109 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।

 

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले 10 दिनों में चौथी बार कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और अब तक लगभग 8 रुपए तक तेल महंगा हो चुका है। पार्टी ने इसे आम जनता पर आर्थिक बोझ बताते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं।

 

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार महंगाई और ईंधन कीमतों को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। नेताओं ने कहा कि सरकार की आर्थिक और ऊर्जा नीति का खामियाजा सीधे जनता को भुगतना पड़ रहा है। साथ ही यह भी आशंका जताई गई है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

 

लगातार बढ़ते ईंधन दामों का असर परिवहन, रोजमर्रा की जरूरतों और बाजार की कीमतों पर भी पड़ने लगा है। आम लोगों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!