header ads
अपराधछत्तीसगढ़जगदलपुरनारायणपुररायपुर

CG News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद फरार आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने दबोचा

दंडकारण्य दर्पण

 

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद फरार आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने दबोचा

 

 

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म किए जाने संबंधी अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई थी।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी जानकारी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुरियापारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद मड़ावी, पिता राम प्रसाद मंडावी, उम्र 25 वर्ष, निवासी मुरियापारा नारायणपुर के रूप में हुई है।

 

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 64(2)(एम), 65(1), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 04 और 06 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

नारायणपुर पुलिस ने कहा है कि महिला एवं बाल विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और ऐसे मामलों में त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!