header ads
छत्तीसगढ़बस्तरमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

CG News: डोडीतुमनार जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों का छिपा बंकर बरामद

डोडीतुमनार जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों का छिपा बंकर बरामद

 

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडीतुमनार जंगल में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने माओवादियों द्वारा जमीन के अंदर छिपाकर बनाए गए एक बंकर का पता लगाया, जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस सहायता केंद्र पीडिया और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जंगल के भीतर संदिग्ध स्थान की जांच करने पर जमीन के अंदर छिपा बंकर मिला। सुरक्षा बलों ने सतर्कता के साथ बंकर को खोला और अंदर रखी सामग्रियों को जब्त किया।

 

बरामद सामग्रियों में बीजीएल लॉन्चर, 29 नग बीजीएल सेल, लगभग 50 मीटर कॉर्डेक्स वायर सहित कई विस्फोटक सामग्री शामिल हैं। इसके अलावा माओवादियों के उपयोग में आने वाले जनरेटर, सोलर प्लेट, बैटरी, वेल्डिंग मशीन और लेथ मशीन जैसी तकनीकी सामग्री भी मौके से बरामद की गई है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार माओवादी इस बंकर का उपयोग हथियार और तकनीकी उपकरण छिपाने के साथ-साथ विस्फोटक तैयार करने के लिए कर रहे थे। जवानों की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे अभियान के चलते नक्सल संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

 

क्षेत्र में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और आसपास के जंगलों में भी गहन तलाशी ली जा रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!